लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के अन्य जिलों में पिछले 24 घंटों से रुक-रुक कर बारिश की झड़ी लगी हुई है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। इससे लोगों को गर्मी व उमस से काफी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक मौसम का यही रुख रहने की उम्मीद है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार दिन में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने के आसार हैं। उमस व गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। वायुमंडल में कम दबाव का क्षेत्र बनने से चक्रवाती स्थिति बनी है। अभी इसका असर एक-दो दिन तक रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा शुक्रवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 22 डिग्री सेल्सियस, बनारस का 22.3 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 24 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
-आईएएनएस
मुख्तार की मौत के बाद अखिलेश यादव ने कहा, यूपी में ‘क़ानून-व्यवस्था का शून्यकाल'
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: बोले- हमारे यहां बच्चा पैदा होता है तो आई भी बोलता है AI भी बोलता है
पांच डॉक्टरों का पैनल करेगा मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम, शाम को सुपुर्द-ए-खाक किया जा सकता है
Daily Horoscope