लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में गुरुवार सुबह से ही बूंदाबांदी होने के चलते गर्मी व उमस से राहत मिली है। तापमान में भी कमी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में मौसम में किसी तरह के खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रहेगी। तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी। दिन में उमस से भी राहत मिलेगी। वायुमंडल में चक्रवाती स्थिति सक्रिय होने की वजह से हल्की बारिश होती रहेगी।
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है। लखनऊ के अतिरिक्त बनारस का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 20 डिग्री, गोरखपुर का 22 डिग्री, झांसी का 23 डिग्री और इलाहाबाद का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
-आईएएनएस
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope