• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे नेता जी : अखिलेश

Netaji will contest election from Mainpuri-Akhilesh - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज यहां कहा कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव मैनपुरी लोक सभा सीट ने चुनाव लड़ेंगे। वहीं अपने लिए उन्होंने कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई।

अखिलेश सोमवार को गोमतीनगर स्थित जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रंद्धाजलि देने जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचे थे। जनेश्वर मिश्र को श्रंद्धाजलि देने के बाद पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश ने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) मैनपुरी से ही अगला लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। उनके (अखिलेश) विषय में पूछे जाने पर सपा मुखिया ने कहा, "कन्नौज जनेश्वर मिश्र जी की सीट रही है। इसलिए मैं चाहता हूं कि मुझे भी वहीं से लड़ने का मौका मिले। लेकिन अब इस संबंध में आखिरी फैसला पार्टी को ही लेना है।"

योगी सरकार पर वार करते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा का हर काम गुमराह करने वाला होता है। कानून व्यवस्था की स्थिति पर सरकार घिरी हुई है। आज प्रदेश में अराजकता की स्थिति है। लगातार संगीन घटनाएं हो रही हैं। जो बीहड़ में वारदातें होती थीं, वे अब राजधानी लखनऊ में हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि जो काकोरी शहीदों के नाम जाना जाता था वो अब डकैती के लिए सुर्खियों में है। सपा प्रमुख ने कहा कि कन्नौज में पुलिस ने पुलिस ने एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला और शव का पोस्टमार्टम कराये बगैर उसका दाह संस्कार करा दिया। अखिलेश ने कहा कि मथुरा में पुलिस की गोली से एक बच्चे की मौत हो गयी। उसकी मौत के लिये प्रदेश की भाजपा सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि ये डकैतियों का नया भारत बनाना चाह रहे हैं।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा दूसरी सरकारों पर गुंडाराज का आरोप लगाती थी आज अपनी सरकार में हो रही डकैती लूट और हत्या की घटनाओं पर क्या कहेगी। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में डकैती हत्या और लूट की घटनाओं को देखते ही अखबारों को मजबूर होकर लिखना पड़ रहा है कि ऐसी घटनाएं चंबल में हुआ करती थी। गठबंधन को लेकर किए सवाल पर अखिलेश ने कहा कि 2019 में किसके साथ किस तरह का गठबंधन होगा अभी कह पाना मुश्किल है।

इस मौके पर उन्होंने अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव को उनके जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज बसंत पंचमी है और आज हमारे चाचा का जन्मदिन है उन्हें बहुत-बहुत बधाई। मैं मीडिया के माध्यम से उनको जन्मदिन की बधाई देता हूं।

जनेश्वर मिश्र पार्क में हुए कार्यक्रम में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी शामिल हुए। जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचकर मुलायम सिंह यादव ने छोटे लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण किया।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Netaji will contest election from Mainpuri-Akhilesh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: netaji, mulayam singh yadav, election, mainpuri, akhilesh yadav, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved