लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दावा किया है कि छह वर्षों में राज्य में पुलिस और अपराधियों के बीच 10 हजार से अधिक मुठभेड़ हुई, इसमें 63 अपराधी मारे गए और 1708 घायल हुए। राज्य सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी शहीद हुआ और 401 पुलिसकर्मी घायल हो गए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सरकार की आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, प्रदेश में सबसे अधिक 3,152 मुठभेड़ मेरठ में हुआ।
उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्रवाई के दौरान 5,967 अपराधियों को पकड़ा गया।
सरकार की विज्ञप्ति में कहा गया है कि, उत्तर प्रदेश पुलिस की 2017 के बाद से बदमाशों से 10,713 मुठभेड़ हुई। इनमें सबसे अधिक 3,152 मेरठ में हुई। इसके बाद आगरा पुलिस ने 1844 मुठभेड़ों को अंजाम दिया। बरेली में 1497 मुठभेड़ हुई।
(आईएएनएस)
अमृतपाल सिंह ने कैसे सशस्त्र भारत-विरोधी बल को खड़ा किया, रेंज में आग्नेयास्त्रों का प्रशिक्षण दिया...यहां पढ़िए
नितिन गडकरी को धमकी भरे कॉल, महाराष्ट्र पुलिस ने कर्नाटक जेल का निरीक्षण किया
ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 33.06 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की
Daily Horoscope