• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूपी: लखनऊ में कल तक दस्तक देगा मानसून

Monsoon expected to arrive in Uttar Pradesh tomorrow - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सुबह से ही तेज धूप निकलने के साथ ही उमस में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की रफ्तार धीमी पड गई है और उसके कल तक लखनऊ पहुंचने का अनुमान है। बारिश के बाद ही गर्मी व उमस से राहत मिलेगी। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी लेकिन बादलों की आवाजाही का दौर जारी रहेगा। दिन में आद्र्रता का स्तर 77 फीसदी तक दर्ज किए जाने का अनुमान है, इससे उमस और बढ़ेगी। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ का न्यूनतम तापमान बुधवार को 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है। लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 23.5 डिग्री, इलाहाबाद का 24.3 डिग्री और झांसी का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Monsoon expected to arrive in Uttar Pradesh tomorrow
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: monsoon, uttar pradesh, monsoon expected tomorrow in up, uttar pradesh forecast, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved