• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लखनऊ से मीरा वर्धन सपा की मेयर प्रत्याशी

meera vardhan is samajwadi party candidate in lucknow - Lucknow News in Hindi

लखनऊ | उत्तर प्रदेश में निकाय चुनावों की घोषणा के बाद अब सभी राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी (सपा) ने मंगलवार देर रात लखनऊ सहित तीन जगहों के महापौर के नामों की घोषणा कर दी। सपा ने लखनऊ से मीरावर्धन को मेयर पद उम्मीदवार बनाया है। सपा के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने मंगलवार देर रात एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। बयान में बताया गया है कि पार्टी ने राजधानी लखनऊ से मीरा वर्धन को प्रत्याशी बनाया है।

मीरा आचार्य नरेंद्र देव के पौत्र यशोवर्धन की पत्नी हैं।

इसके साथ ही आगरा से राहुल चतुर्वेदी व फिरोजाबाद से राजनारायण मुन्ना गुप्ता को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

गौरतलब है कि सपा इससे पहले सात नगर निगमों में मेयर प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। अब तक पार्टी कुल दस प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है।

आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-meera vardhan is samajwadi party candidate in lucknow
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: meera vardhan is samajwadi party candidate in lucknow, nagar nigam election 2017, lucknow nagar nigam, up goverment, samajwadi party, akhilesh yadav, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved