लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने फूलपुर लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दिन कहा कि 2014 में हमें 53 फीसदी वोट मिले थे। भारतीय जनता पार्टी आज उससे भी अच्छी स्थिति में है। बूथ से लेकर मंडल और विधानसभा से जो फीडबैक आ रहा है, उससे हम कह सकते हैं कि 100 में 60 हमारा है, बाकी में बंटवारा है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मौर्य ने यह बात पत्रकारों से बात करते हुए कही। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का गठबंधन एक बेमेल गठबंधन है। दोनों ने अपने कार्यकाल में प्रदेश को बारी-बारी से लूटा है। सपा और बसपा के शासनकाल में भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर था। आज योगी सरकार ने अपराधियों के मन में भय पैदा कर दिया है। कानून का राज स्थापित किया है। आज अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग रहे हैं या वे जेल में हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में आज जनता अपने को सुरक्षित महसूस करती है। समाजवादी पार्टी मायावती के साथ राहुल और अतीक को भी अपने साइकिल पर बैठा ले, फिर भी कमल ही जीतेगा। आज पूरे फूलपुर में विकास की गंगा बह रही है, फूलपुर के लोगों को देश के किसी भी कोने में जाने के लिए किसी दूसरे हवाई अड्डे जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास में सबसे बड़ा रोड़ा समाजवादी पार्टी की पूर्ववर्ती सरकार थी। इस कारण प्रदेश का विकास, केन्द्र की विकास योजनाएं, भारतीय जनता पार्टी सरकार आने के बाद हम शुरू कर पाए। आज अखिलेश यादव का रोड शो फ्लाप रहा है। मैं अपने सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि आप सभी अपने मताधिकार का प्रयोग कर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कौशलेन्द्र सिंह पटेल को भारी मतों से विजयी बनाएं। आपके मत से सपा और बसपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope