• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उप्र-जम्मू-कश्मीर-मप्र-दिल्ली में कोहरे का असर, तापमान में गिरावट

lucknow news : fog in the UP-Jammu-Kashmir-MP-Delhi, temperature drop - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के अधिकांश जिलों में सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार हालांकि कोहरे का असर फिर शुरू होगा और एक सप्ताह तक जारी रहेगा। एक सप्ताह तक फिर सर्द हवाएं चलेंगी और कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार दिन में दोपहर तक धूप निकलने की संभावना है, लेकिन मौसम में एक बार फिर बदलाव की उम्मीद है। पिछले दो-तीन दिनों से सुबह ही तेज धूप निकलने से लोगों को कोहरे और ठंड से राहत मिल जाती थी, लेकिन अगले एक सप्ताह तक ऐसा नहीं होगा। कोहरे का असर फिर बढ़ने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है। लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री, कानपुर का 6.7 डिग्री, बनारस का 5.8 डिग्री, इलाहाबाद का सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू-कश्मीर में छाए बादलों से न्यूनतम तापमान बढ़ा

श्रीनगर घाटी में रातभर छाए बादलों के कारण बुधवार को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी रही। लद्दाख क्षेत्र का कारगिल कस्बा जम्मू एवं कश्मीर में सबसे ठंडा रहा। यहां का तापमान शून्य से 19 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग के अधिकारी के अनुसार रातभर बादल छाए रहने के कारण आज न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। हालांकि, यह अभी भी शून्य से नीचे बना हुआ है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.6 डिग्री नीचे और पहलगाम में शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। लेह में रात को न्यूनतम तापमान शून्य से 13.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारी के अनुसार जम्मू में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री, कटरा में 7.7 डिग्री, बटोट में 3.1 डिग्री, भदरवाह में 0.2 डिग्री, उधमपुर में 0.9 डिग्री और बनिहाल में शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मप्र में शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में बुधवार को चल रही सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है, तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने भी अपने पूर्वानुमान में आगामी 24 घंटों में कई हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। यहां बीते 24 घंटों में चली हवाओं ने तापमान में गिरावट ला दी है। प्रदेश में सबसे ठंडा ग्वालियर रहा, जहां न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री, इंदौर का 10 डिग्री, ग्वालियर का तीन डिग्री और जबलपुर का 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में धुंधभरी सुबह, 13 ट्रेनें रद्द

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी बुधवार सुबह कोहरा छाया रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 100 फीसदी दर्ज हुआ और दृश्यता 200 मीटर रही। इसी बीच, उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे के चलते 13 ट्रेनें रद्द कर दी गई, जबकि 21 निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं और चार ट्रेनों के समय मे फेरबदल किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-lucknow news : fog in the UP-Jammu-Kashmir-MP-Delhi, temperature drop
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lucknow news, fog in the up, fog in the jammu-kashmir, fog in the mp, fog in the delhi, temperature drop, weather of up, weather of jammu-kashmir, weather of mp, weather of delhi, lucknow hindi news, lucknow latest news, uttar pradesh hindi news, लखनऊ समाचार, उत्तर प्रदेश समाचार, मौसम समाचार, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved