लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चल रहे स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी इन दिनों चुनाव प्रचार में जोरदार तरीके से जुटी है। इसी सिलसिले में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर 20 नवंबर को अमेठी और लखनऊ में जनसभाएं करेंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कांग्रेस प्रत्याशियों की विजय सुनिश्चित करने के लिए सांसद डॉ. संजय सिंह और प्रमोद तिवारी जनसभाएं भी और रोड शो कर रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता ओंकारनाथ सिंह ने बताया कि राज बब्बर सोमवार को पूर्वाह्न में जायस, अमेठी और अपराह्न में गौरीगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम को वह लखनऊ में कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी प्रेमा अवस्थी के पक्ष में बिल्लौजपुरा, नक्खास और राजाजीपुरम के ई ब्लॉक में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसी क्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. संजय सिंह 20 नवंबर को अपराह्न में अमेठी जनपद के जायस में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष कांग्रेस प्रत्याशी इसरत हुसैन और गौरीगंज में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष कांग्रेस प्रत्याशी गीता सरोज के पक्ष में रोड शो करेंगे।
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope