लखनऊ| उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व राज्य के अधिकांश जिलों में मंगलवार सुबह से तेज धूप निकली हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार, दिन में उमस बढ़ने और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उप्र
मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलने के
साथ ही उमस में भी इजाफा होगा। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज
किए जाने का अनुमान है।
गुप्ता के अनुसार, दिन में चक्रवात की
स्थिति बनने और वायुमंडल में कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से उमस में
इजाफा होगा। आद्र्रता का स्तर 80 फीसदी तक पहुंचने का अनुमान है। दिन में
धूल भरी आंधी चलने के साथ ही बूंदाबांदी भी हो सकती है।
मौसम विभाग
के अनुसार, मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज
किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना
है।
लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 22
डिग्री, कानपुर का 24.4 डिग्री, इलाहाबाद का 25 डिग्री और झांसी का 26
डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आईएएनएस
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
आपका वोट आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करेगा : राहुल गांधी
Daily Horoscope