• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

UP में कोहरा छाया, तापमान में गिरावट

Fog in up, temperature drop - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में शनिवार सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार सर्द हवाओं के चलने का दौर अभी जारी है इसीलिए गलन कम नहीं हो रही है। आगे भी मौसम में कोई बदलाव की कोई उम्मीद नहीं है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दोपहर के बाद ही धूप निकलेगी लेकिन धूप देर से निकलने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने का अनुमान है।

गुप्ता के अनुसार वातावरणीय दशाओं में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जबकि देर रात के बाद उपरी वायुमंडल में घना कोहरा बन गया है। इससे दिन में सूरज देर से निकलेगा और धूप का असर भी कम रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किये जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री, कानपुर का 6 डिग्री, बनारस का 5.7 डिग्री, इलाहाबाद का 7 डिग्री और झांसी का 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Fog in up, temperature drop
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fog in up, temperature drop, up weather news, cold in uttar pradesh, weather update, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved