• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भीषण गर्मी, उमस से लोग बेहाल

Fierce heat humid people are helpless in up - Lucknow News in Hindi

लखनऊ| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अधिकांश जिलों में भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बुरा हाल है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 व 18 को बूंदाबांदी हो सकती है।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और उमस में इजाफा होगा। आद्र्रता का स्तर 70 फीसदी तक दर्ज किये जाने का अनुमान है। उमस की स्थिति होने से पूर्वी उत्तर प्रदेश में साइक्लोनिक स्थिति बन रही है।

उन्होंने बताया कि पूर्वी उप्र में साइक्लोनिक स्थिति का निर्माण हो रहा है। वायुमंडल में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। यदि उमस की यही स्थिति रही तो अगले एक दो दिनों के भीतर कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 25 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 25.6 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Fierce heat humid people are helpless in up
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fierce, heat, humid, people are helpless, up, high tempreture, heate wave, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved