• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चौथवसूली और रंगदारी से पलायन भूला नहीं है व्यापारी- डॉ महेन्द्र नाथ पांडेय

Escape is not forgotten Businessman of UP, said Dr. Mahendra Nath Pandey - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने नोटबंदी और जीएसटी को राष्ट्रहित, व्यापारी हित एवं जनहित में मोदी सरकार द्वारा उठाया गया साहसिक निर्णय बताया। पाण्डेय ने कहा कि अखिलेश राज में लूट, गुण्डई, चौथ वसूली, रंगदारी से पलायन को मजबूर व्यापारी दुर्दिनों को भूला नहीं है। सपा के लिए व्यापारी सिर्फ धन उगाही का माध्यम माध्यम मात्र है।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि मुद्दा विहीन विपक्ष नोटबंदी और जीएसटी रट रहा है जबकि उत्तर प्रदेश का जनादेश नोटबंदी को सकारात्मक स्वीकित दे चुका हैं। उत्तर प्रदेश के हालिया सम्पन्न निकाय चुनावों ने यह बता दिया है कि उत्तर प्रदेश का व्यापारी भाजपा के साथ हैं, नीतियों से सहमत है। उत्तर प्रदेश समस्त कारोबारी जमात इन्ही निकायों में बसती है निकाय चुनाव परिणाम अखिलेश यादव के दुष्प्रचार को आइना दिखा रहे है। अखिलेश यादव जनता से पूरी तरह से कटे हुए है।

उनके पिता सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने भी अपने पुत्र के आईना दिखाते हुए कहा कि अखिलेश यादव को कोई गम्भीरता से नहीं ले रहा है। अखिलेश राज में उद्योग धन्धे, व्यापार पूरी तरह से सपाई आराजकता की भेंट चढ चुके थे। उत्तर प्रदेश में निवेश करने से निवेशक घबराते थे। अब उत्तर प्रदेश में बदलाव की बयार है। ग्लोबल इन्वेसटर्स समिट में देश विदेश से निवेशक भाग लेने आ रहे है और उत्तर प्रदेश में निवेश करने की योजना बना रहे है। अखिलेश व्यर्थ विलाप करना बन्द करें। सकारात्मक, रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभायें। उत्तर प्रदेश के विकास सम्बन्धी सकारात्मक सुझावों का भाजपा सरकार स्वागत करेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Escape is not forgotten Businessman of UP, said Dr. Mahendra Nath Pandey
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bharatiya janata party, bjp state president, dr mahendra nath pandey, noteben and gst, modi government, akhilesh yadav, up news, escape of businessman, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved