लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बलिया, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर एवं बाराबंकी में जनसभाओं को संबोधित कर कहा कि नगरों का विकास ईमानदार कार्यकर्ताओं के जीतने पर ही सम्भव है। उन्होंने केन्द्र और प्रदेश की तरह ही निकायों में भी जनता से समर्थन मांगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अपराध और भ्रष्टाचार खात्मे के संकल्प के साथ जनता ने भाजपा की सरकार बनाई है। प्रदेश में योगी सरकार इसी दिशा में काम कर रही है। प्रदेश व केंद्र में भाजपा की सरकार भ्रष्टाचार मुक्त विकास कर आम जन में विश्वास कायम कर रही है। जिससे 2014 के लोकसभा चुनाव, 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद निकाय चुनाव में भी उत्तर प्रदेश में बहुमत से कमल खिलने जा रहा है।
भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्यअतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद बड़े से बड़ा अपराधी जेल के अंदर पहुंचे हैं अथवा भूमिगत हो गये हैं। सरकार ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत गरीबों को रसाई गैस का कनेक्शन दिया, तो देश में नौ करोड़ से अधिक युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार मिल रहा है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी को केंद्र व प्रदेश में भारी बहुमत कार्यकर्ता के बल पर ही मिल सका है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष व सभासद प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने में अपना योगदान दें।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope