• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूपी में कोहरे का कहर, जारी रहेगी शीतलहर, ठंड से जनजीवन प्रभावित

dense Fog in UP, life affected from cold waves - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है और तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। मौसम विभाग के अनुसार अभी शीतलहर का दौर जारी रहेगा और ठंड में कमी आने की संभावना कम ही है। इधर कोहरे की वजह से रेल एवं सड़क यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार दिन में कोहरे का असर रहेगा और दोपहर बाद ही धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान अभी दो दिनों तक 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही दर्ज किया जाएगा। बारिश न होने की वजह से तापमान अभी 15 डिग्री के आसपास ही अटका हुआ है। अगले सप्ताह से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज किये जाने का अनुमान है।

उप्र मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही दर्ज किये जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री, कानपुर का 8 डिग्री, इलाहाबाद का 5.7 डिग्री, बनारस का 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ठंड और कोहरे की वजह से उप्र में दर्जन भर रेलगाड़ियां अपने नियत समय से घंटों देरी से चल रही हैं। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, सुहेलदेव एक्सप्रेस, छपरा एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस, लखनऊ मेल सहित कई गाड़ियां अपने नियत समय से काफी देरी से चल रही हैं।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-dense Fog in UP, life affected from cold waves
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dense fog, life affected from cold, cold waves in up, director of the meteorological department, jp gupta, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved