लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में तेज धूप निकलने से कोहरे और ठंड से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार एक दिसंबर के बाद कोहरे का असर और गहराएगा तथा तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। दिन के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि दर्ज किये जाने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किये जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 20.1 डिग्री, बनारस का 18 डिग्री, झांसी का 23 डिग्री और इलाहाबाद का 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
--आईएएनएस
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 14 सीटों में कितना मतदान हुआ
आपका वोट आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करेगा : राहुल गांधी
Daily Horoscope