• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इंडो-चीन विवाद: बौद्ध सर्किट आने वाले चीनी सैलानियों की बुकिंग रद्द होनी शुरू

buddhist circuit going to cancel booking of upcoming Chinese tourists - Lucknow News in Hindi

कुशीनगर। कुशीनगर जिले में इंडो-चीन सीमा विवाद के चलते बौद्ध सर्किट में आने वाले चीन के सैलानियों की बुकिंग रद्द होनी शुरू हो गई है। चीन ने अपने नागरिकों को एडवाइजरी जारी कर दी है, जिसके बाद टूर ट्रैवल्स एजेंसियों में बुकिंग रद्द होनी शुरू हो गई। बौद्ध सर्किट का पर्यटन सीजन हालांकि अक्टूबर में शुरू होता है, पर चीनी सैलानी नवंबर में आने शुरू होते हैं। चीनी सैलानी मुख्यत: बुद्ध की निर्वाण स्थली कुशीनगर, कपिलवस्तु, श्रावस्ती व भारतीय सीमा से लगे बुद्ध की जन्मस्थल लुंबिनी की यात्रा करते हैं।

लुंबिनी यूं तो नेपाल में है, पर सैलानी भारतीय सीमा में रुकना पंसद करते हैं। इसके लिए बुकिंग शुरू भी हो गई थी। बौद्ध सर्किट के प्रमुख होटल लोटस निक्को, रॉयल, इंपीरियल आदि में चीन के सैलानियों के दो दर्जन से अधिक ग्रुप बुक हो गए थे। तीन दिन पूर्व चीन ने अपने नागरिकों को एडवाइजरी जारी कर भारत न जाने की सलाह दी। इसके बाद होटलों में बुकिंग रद्द होनी शुरू हो गई।

लोटस निक्को ग्रुप के उप महाप्रबंधक आर.एम. गुप्ता ने बताया कि चीनी सैलानियों के ग्रुप की कई बुकिंग रद्द हो चुकी हैं। एडवाइजरी के बाद बुकिंग रद्द होने में तेजी आई है। प्रशासन का रुख चीनी सैलानियों को लेकर सख्त हो गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-buddhist circuit going to cancel booking of upcoming Chinese tourists
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: indo-china border dispute, buddhist circuit, booking cancel, chinese tourists, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved