लखनऊ| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और राज्य के अन्य हिस्सों में शनिवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मौसम विभाग के अनुसार हालांकि अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में किसी तरह के खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार शनिवार को दिन में तेज धूप निकलने से तापमान में हल्की वृद्घि होगी। दिन में तेज हवाएं चलने की संभावना है। अगले सप्ताह से तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि होने का अनुमान है, जिससे गर्मी में इजाफा होगा।
गुप्ता के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही हवाओं में नमी खत्म होने से अब गर्मी और बढ़ेगी और अगले सप्ताह तापमान में उछाल देखने को मिलेगा।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किये जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त बनारस का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री, कानपुर का 17 डिग्री, गोरखपुर का 16.5 डिग्री, इलाहाबाद का 15.6 डिग्री और झांसी का 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
--आईएएनएस
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope