लखनऊ| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ के गृह जिले गोरखपुर के बीआरडी कॉलेज में हुई बच्चों की
मौत के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश में 'स्वच्छ उप्र, स्वस्थ
उप्र' अभियान की शुरुआत करेगी।
भाजपा ने हालांकि कहा है कि गोरखपुर हादसे से इस अभियान को जोड़कर न देखा
जाए, लेकिन यह भी दिलचस्प है कि इस अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री गोरखपुर
से ही करेंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री केशव
प्रसाद मौर्य ने प्रदेश मुख्यालय में बुधवार को इस अभियान की जानकारी
मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की तरफ से पूरे देश में
स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन प्रदेश सरकार ने फैसला किया है कि
उप्र में भी स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने
कहा कि यह अभियान 17 से 25 अगस्त के बीच चलाया जाएगा। इसमें पार्टी के
कार्यकर्ता पूरी मेहनत से जुटेंगे और इस अभियान को सफल बनाने में अपना
योगदान देंगे।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर में यह अभियान
विशेषतौर से चलाया जाएगा और इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ 19
अगस्त को करेंगे। गोरखपुर में यह अभियान 19 से 25 अगस्त के बीच चलाया
जाएगा।
केशव से यह पूछे जाने पर कि क्या यह कार्यक्रम गोरखपुर हादसे
के बाद स्वच्छता पर उठ रहे सवालों की वजह से शुरू किया जा रहा है, तो
उन्होंने इसे सिरे से नकारते हुए कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। गंदगी के
खिलाफ सरकार ने अभियान चलाने का फैसला किया है और यह सरकार और पार्टी
दोनों मिलकर पूरा करेंगे। इसमें सबका सहयोग जरूरी है।
उन्होंने कहा
कि स्वच्छता अभियान देश में एक आंदोलन का रूप लेता जा रहा है। इसे देखते
हुए भाजपा ने इस अभियान को और गति देने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री ने
संकल्प से सिद्धि के रूप में जो मूल मंत्र दिया है उसी को ध्यान में रखकर
पार्टी ने यह पहल शुरू की है।
--आईएएनएस
वडोदरा-अहमदाबाद एक्सप्रेसवे पर ओवरलोड कार के ट्रक से टकराने से 10 की मौत
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में लिया चुनावी तैयारियों का जायजा
भारतीय-अमेरिकी छात्रा ने नासा का पावर टू एक्सप्लोर चैलेंज जीता
Daily Horoscope