• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों से लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की होगी ऐतिहासिक जीत - डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

BJP victory in the Lok Sabha bypoll by the achievements of Modi-Yogi Government will be historic victory - Dr. Mahendra Nath Pandey - Lucknow News in Hindi

लखनऊ । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि सुशासन और विकास से गरीब, किसान, नौजवान के सपनों को साकार करने का काम कर रही है मोदी और योगी सरकार। इन्वेस्टर्स समिट का विरोध करके बसपा सुप्रीमों ने गांव, गरीब, नौजवान की आर्थिक समृद्धि का विरोध किया है। जन विरोधी नीतियों के कारण नकारी गई बसपा उपचुनाव में उतरने तक का साहस नहीं जुटा सकी। उत्तर प्रदेश के पिछड़ेपन की गुनहगार बसपा-सपा ही विकास का विरोध कर रही है। लगातार हार की हताशा ने बसपा सुप्रीमों को अवसाद ग्रस्त कर दिया है जो प्रदेश की आर्थिक, सांस्कृतिक समृद्धि के विरोध का कारक है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि सपा-बसपा ने डेढ़ दशक में प्रदेश को लूट-खसोट, आंतक, जातिवाद, तुष्टीकरण का अड्डा बना दिया था। संसाधन और क्षमताओं के बावजूद उत्तर प्रदेश के गले में बीमारू राज्य का टैग लटका दिया गया था। प्रदेश की छवि बदलना बड़ी चुनौती थी जिसे भाजपा सरकार ने न सिर्फ स्वीकार किया बल्कि एक वर्ष से कम समय में सूरत ही बदल कर रख दी। मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों से लोकसभा उपचुनाव में भाजपा जीत का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगी। आज उत्तर प्रदेश में पिछड़ेपन के गुनहगार विकास का विरोध कर रहे है। इन्वेस्टर्स समिट का विरोध करके बसपा सुप्रीमों गरीब, किसान, नौजवानों की आर्थिक समृद्धि का विरोध कर रही है। जिसके लिए आने वाला समय उन्हें माफ नहीं करेगा।
डॉ. पाण्डेय ने कहा कि विपक्ष ऊहापोह में है और यही उनकी विडम्बना है कि स्वयं तो प्रदेश की आर्थिक उन्नति के लिए कुछ किया भी नहीं और अब जब भाजपा सरकार गांव, गरीब, किसान की आर्थिक उन्नति के लिए काम कर रही है तो उसका भी विरोध किया जा रहा है। बसपा सुप्रीमों मायावती ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में पाषाण प्रेम और भ्रष्टाचार के साथ तानाशाही और अकड़ में अपना समय गवां दिया। जिसका परिणाम हुआ कि लगातार पराजय से आजिज बसपा सुप्रीमों लोकसभा उपचुनाव लड़ने का भी साहस नहीं जुटा सकी। बसपा को मोदी-योगी सरकार के जनकल्याणकारी कार्यो एवं प्रदेश के विकास का समर्थन करना चाहिए जो विपक्ष की नैतिक जिम्मेदारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP victory in the Lok Sabha bypoll by the achievements of Modi-Yogi Government will be historic victory - Dr. Mahendra Nath Pandey
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dr mahendra nath pandey, up bjp, up state bjp, up news, up hindi news, up by-election, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved