• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा की नई टीम का ऐलान, सुभाष यादव बने भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष

BJP new team Announce, Subhash Yadav becomes UP BJYM president - Lucknow News in Hindi

लखनऊ| उत्तर प्रदेश में चंदौली से सांसद और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने शुक्रवार देर रात अपनी नई टीम की घोषणा कर दी। नई टीम में ज्यादातर पुराने चेहरे ही शामिल हैं। सरकार में शामिल कुछ लोगों की संगठन से छुट्टी हो गई है। इस बार एक नए बदलाव के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की कमान पहली बार सुभाष यादव को दी गयी है ताकि यादव वोट बैंक में भी सेंधमारी की जा सके।

भाजपा की ओर से शुक्रवार देर रात जारी की गई सूची में अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय की 38 सदस्यीय टीम में 15 उपाध्यक्ष, 7 प्रदेश महामंत्री और 16 प्रदेश मंत्री बनाए गए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल कर चर्चा में आए पार्टी नेता दयाशंकर सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है जबकि प्रदेश के युवा संगठन की कमान सुभाष यादव को दी गई है, वहीं गोविंद शुक्ला को महामंत्री बनाया गया है। विजय बहादुर पाठक और राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा ने अंसतुष्ट नेताओं को भी संगठन में साधने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। टिकट कटने से नाराज नवाब सिंह नागर प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। सुधीर हलवासिया को भी उपाध्यक्ष का पद मिला है। वहीं कोर संगठन में 3 महिलाओं को जगह मिली है।

सरकार में शामिल स्वतंत्रदेव सिंह, स्वाति सिंह सहित कई लोगों की संगठन से छुट्टी हो गई है।

गौरतलब है कि प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के हटने के बाद पार्टी ने सांसद महेंद्र नाथ पांडेय को संगठन की जिम्मेदारी दी थी। पार्टी ने दो वर्ष बाद होने वाले लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP new team Announce, Subhash Yadav becomes UP BJYM president
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp new team announce, subhash yadav, up bjym president, chandauli mp, mahendran nath pandey, bjp state president, bharatiya janata party, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved