• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बीजेपी में शामिल हुई सरोजनी अग्रवाल

BJP joins Sarojini Agrawal in lucknow - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) और विधान परिषद की सदस्यता से हाल ही में इस्तीफा दे चुकीं डॉ. सरोजिनी अग्रवाल ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया।


प्रदेश भाजपा मुख्यालय में उनके साथ उनकी पुत्री डॉ. हिमानी अग्रवाल और पांच पार्षदों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। डॉ. सरोजिनी के साथ भाजपा में शामिल होने वाले सभी लोगों को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी की सदस्यता दिलाई और सभी को भाजपा रंग की गमछानुमा पट्टी पहनाई।

इस मौके पर डॉ. सरोजिनी ने कहा कि हम समाजवादी पार्टी में मुलायम सिंह यादव की घोर उपेक्षा से आहत थे।

सरोजिनी 1995 से ही समाजवादी पार्टी में थीं, और 1995 से 2000 तक वह मेरठ की जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं। 1996 से 2010 तक सपा की राष्ट्रीय सचिव एवं वर्ष 2009 से 2015 तक समाजवादी पार्टी से एमएलसी रहीं। वर्ष 2015 में पुन: सपा से एमएलसी चुनी गईं और अभी हॉल ही में उन्होंने एमएलसी पद से त्याग-पत्र दे दिया था। डॉ. अग्रवाल पेशे से चिकित्सक हैं।

आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP joins Sarojini Agrawal in lucknow
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, joins, sarojini agrawal, lucknow, samjwadi party, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved