• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

उत्तर प्रदेश में हर तरफ भगवा ही भगवा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकार का हर बदलाव एक खास रंग के बदलाव के साथ नजर आ रहा है। प्रदेश के योगी राज में यह रंग भगवा है। जैकेट, साड़ी, पगड़ी, तौलिया, घर के साज सज्जा के सामान, यहां तक कि माइक्रोफोन के तार भी भगवा रंग में लिपटे नजर आ रहे हैं।
मंत्री और विधायक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपनी निष्ठा का रंग दिखाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। मंत्री आमतौर से भगवा रंग वाली सदरी (नेहरू शैली के खादी जैकेट) पहने नजर आते हैं। महिला मंत्री नारंगी रंग की साड़ियों में एक से अधिक बार दिख जाती हैं। एकमात्र सिख मंत्री बलदेव ओलख भी अधिकांश मंौकों पर भगवा रंग वाली पगड़ी बांधे हुए नजर आते हैं।
योगी मंत्रिमंडल के एकमात्र मुस्लिम चेहरे मोहसिन रजा ने अब भगवा सदरी को पहनना लगभग अपनी आदत बना लिया है। उन्हें इसे भगवा रंग के कुर्ते के साथ पहने देखा जा सकता है।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की कार का सीट कवर चमकदार नारंगी रंग वाला है और अधिकांश मंत्री चमकदार भगवा रंग के चंदन का टीका लगा रहे हैं।
रंग हमेशा से ही उत्तर प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण रहे हैं। मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी के शासनकाल में यह रंग नीला था जबकि समाजवादी रंग लाल और हरा था। और अब, हर तरफ भगवा है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-bhagwa is every where in up
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhagwa, every where, up, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved