• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

अखिलेश ने शिवपाल गुट पर बोला तीखा हमला, बताया ‘बनावटी समाजवादी’

लखनऊ। लखनऊ में शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा के राज्य सम्मलेन में शिवपाल गुट पर हमला बोलते हुए कहा कि बनावटी समाजवादियों से बचना होगा। उन्होंने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) हमारे पिताजी हैं। उनका आशीर्वाद हमारे साथ है, आगे भी रहेगा तो सपा के आंदोलन को कोई रोक नहीं पाएगा। अखिलेश ने सपा के 8वें राज्य सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही। राजधानी लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में हुए सपा के इस सम्मेलन में नरेश उत्तम को दोबारा पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने इशारों ही इशारों में शिवपाल पर प्रहार करते हुए कहा, एक बार तो साजिश में ये लोग कामयाब हो गए। हमारी सरकार नहीं बनी, पर अब हम समाजवादियों की आंखें खुल गई हैं।

अखिलेश ने कहा, प्रदेश सरकार ने जो श्वेत पत्र जारी किया है, वह सफेद झूठ का पुलिंदा है। हमने अभी तो दिल्ली वाली सरकार का आंकलन किया ही नहीं। हमने उनसे भी ज्यादा काम किया है। अखिलेश ने कहा, हम पूर्वाचल एक्सप्रेस वे को बलिया तक लाना चाहते थे। हमारी सरकार बनी होती तो पहले ही दिन उस पर काम शुरू हुआ होता। भाजपा वाले वह सडक़ नहीं बना सकते। प्रधानमंत्री वह सडक़ नहीं बना सकते। दुनिया में तरक्की के लिए बेहतर सडक़ जरूरी है। हमारे किसानों और व्यापारियों को इससे लाभ मिलता। उन्होंने कहा, मेट्रो के चलने पर कुछ लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना पूरा कर रहे हैं। लखनऊ में प्रधानमंत्री का सपना पूरा करने वाले वाराणसी में मेट्रो कब चला पाएंगे। भाजपा की सरकार में उप्र के किसी और शहर में मेट्रो नहीं चलने जा रही है।

सपा अध्यक्ष ने कहा, किसानों के कर्ज माफ करने का वादा करने वालों ने पहली कैबिनेट में ही धोखा दिया। पहले तो किसानों को अलग कर दिया फिर मामूली पैसे देकर सर्टिफिकेट बांट दिए। अखिलेश ने कहा, ये बिजली की सुविधा नहीं दे पा रहे। 102, 108 एंबुलेंस को ठप कर दिया। गांव के लोगों का थाने से उत्पीडऩ न हो, इसलिए 100 नंबर लाए थे। मुख्यमंत्री मानते हैं कि 100 नंबर में भ्रष्टाचार है। इसकी जिम्मेदारी भी तो उनकी है। हमसे सीख कर भाजपा शासित प्रदेश सरकारें भी 100 नंबर शुरू करने जा रही हैं। अखिलेश ने कहा, समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ी हैसियत है। हमने कई बार कहा कि शिक्षा के आंकड़े बेहतर करने हैं तो उप्र के हाल सबसे पहले बेहतर करने होंगे। स्वास्थ्य में देश को आगे बढ़ाना है तो उप्र के लोगों का स्वास्थय बेहतर होना चाहिए। उप्र की ही जनता देश की राजनीति में बदलाव ला सकती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Akhilesh Yadav Tells Party Members, Beware Of Fake Samajwadis
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sp leader, shivpal yadav, samajwadi party president, akhilesh yadav, fake samajwadis, naresh uttam, party president in uttar pradesh, mulayam singh yadav, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved