लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संकेत दिए हैं कि अगले साल लोकसभा चुनाव में वह कन्नौज से उम्मीदवार बन सकते हैं। इस सीट से फिलहाल उनकी पत्नी डिम्पल यादव सांसद हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव इस बार संसदीय क्षेत्र मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में उनका मन सामाजिक विचारक राम मनोहर लोहिया के पसंदीदा क्षेत्र कन्नौज से उम्मीदवार बनने का है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अखिलेश यादव फिलहाल उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य हैं। उन्होंने अपनी संसदीय यात्रा वर्ष 2000 में कन्नौज से ही शुरू की थी। उनकी पत्नी वर्ष 2012 में वहां हुए उपचुनाव में जीतकर संसद भवन पहुंची थीं। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने चार सीटें जीती थीं, जिसमें कन्नौज सीट भी शामिल थी। आपको बता दें कि मुलायम सिंह यादव अभी उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ सीट से सांसद हैं। उन्होंने पहले ही ऐलान किया था कि वह 2019 का लोकसभा चुनाव मैनपुरी से ही लड़ेंगे।
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
वोटिंग ऑफर : अंगुली पर लगी नीली स्याही दिखाकर दो दिन 50 प्रतिशत तक की छूट ले सकेंगे मतदाता
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope