लखनऊ | उत्तर प्रदेश में पांच
महीने के भीतर उप्र पुलिस और अपराधियों के बीच 420 मुठभेड़ दर्ज हुई हैं,
जिसमें 15 अपराधी मारे गए और 868 इनामी अपराधियों को पुलिस गिरफ्तार करने
में सफल रही।
उप्र के पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) हरिराम शर्मा ने यह जानकारी
द ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने बताया कि एक अप्रैल, 2017 से लेकर 14 सितंबर तक पुलिस
और अपराधियों के बीच 420 मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान जहां 84 अपराधी
घायल हुए, वहीं 88 पुलिसकर्मी भी घायल हुए।
शर्मा के मुताबिक,
मुठभेड़ के दौरान 868 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 15
अपराधी मारे गए और 54 लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए)
लगाया गया।
आईएएनएस
आम चुनाव-2024 : राजस्थान में 12 सीटों पर कम हुआ मतदान, बीजेपी में बेचैनी बढ़ी, 25 में से 25 सीटें जीतना मुश्किल
अमित शाह आज राजस्थान और उत्तर प्रदेश में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित
पाकिस्तान में बारिश का कहर, 87 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा घायल
Daily Horoscope