• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

यूपी पुलिस ने किया भैंस को गिरफ्तार, ये है गुनाह

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश पुलिस एक बार फिर भैंस को लेकर चर्चा में है। लेकिन इस बार मामला थोडा हटके है। यूपी पुलिस ने एक भैंस पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। दरअसल, कॉलेज में पेड़-पौधे खा रही भैंस पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी पुलिस का ये चौंकाने वाला कारनामा लखीमपुर खीरी जिले के पलिया का है। बताया जा रहा है कि पलिया के बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज में एक भैंस दीवार फांदकर घुस गई थी। कॉलेज में वन विभाग ने पेड़-पौधे लगाए थे।

भैंस फूल-पत्तियां चबा ही रही थी कि कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को फोन लगा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद भैंस को गिरफ्तार कर थाने में बांध दिया। पुलिस का कहना है कि भैंस के मालिक को उसकी जमानत के लिए मुचलका भरना पड़ेगा। भैंस पर आरोप है कि उसने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-buffalo got arrested by lakhimpur kheri police in case of damaging govt property
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: buffalo got arrested by lakhimpur kheri police, case of damaging govt property, buffalo got arrest, up police, ajab gajab news in hindi, weird people stories news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

अजब - गजब

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved