• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

माता सीता तपेश्वरी मंदिर में आकर करती थी तप

Mother Sita used to come to Tapeshwari temple, now big worship - Kanpur News in Hindi

कानपुर। चैत्र नवरात्र की मंगलवार से शुरुआत हो गई है। इसी के साथ देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है। इसे देखते हुए कानपुर प्रशासन ने जिले के सभी बड़े मंदिरों की सुरक्षा कड़ी कर दी है। मंदिरों के बाहर बैरिकेटिंग के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ताकि मंदिरों में महिलाओं के साथ होने वाली लूटपाट और छेड़खानी को रोका जा सके। शहर के तपेश्वरी देवी मंदिर में भी नवरात्र के एक दिन पहले ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा चुके थे। मंदिर परिसर में महिलाओं और पुरूषों के लिए अलग अलग इंतजाम किए गए। साथ ही मंदिर के बाहर पुलिस कैंप भी लगाया गया है। शहर के बिरहाना रोड स्थित तपेश्वरी मंदिर की मान्यता है कि इस मंदिर में माता सीता ने आकर तप किया था और लवकुश मुंडन और कनछेदन का शुभ कार्य भी यहीं किया गया था। मंदिर के पुजारी राम लखन ने बताया कि माता सीता बिठूर से आकर इस मंदिर में तप किया करती थी। यहां पर एक मठ भी निकला, जिसको माता सीता के नाम से जाना जाता है। नवरात्रि में हर दिन यहां हजारों भक्त दूर दूर से दर्शन करने आते हैं। माता के दर्शन के बाद अपने बच्चों का मुंडन और कनछेदन भी कराते हैं। मंदिर का जीर्णोद्धार 1960 में कराया गया था। माता तपेश्वरी के साथ यहां चार देवियां कमला, विमला, सरस्वती और लक्ष्मी माता विराजमान हैं।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mother Sita used to come to Tapeshwari temple, now big worship
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mother sita used to come to tapeshwari temple, now big worship, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kanpur news, kanpur news in hindi, real time kanpur city news, real time news, kanpur news khas khabar, kanpur news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved