लखनऊ /कन्नौज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपराध रोकने और कानून का राज स्थापित करने का दावा करते हुए कहा कि कन्नौज के उपद्रवियों को जल्द ही बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। कानून न मानने वाले बाहर चले जाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में नगरीय क्षेत्रों को जवाबदेह बनाया जाएगा। किस मामले में जवाबदेह बनाया जाएगा और नगरीय क्षेत्रों के किन ओहदे वालों को जवाबदेह बनाया जाएगा, हालांकि यह उन्होंने स्पष्ट नहीं किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
निकाय चुनाव प्रचार अभियान के क्रम में कन्नौज के सराय मीर रोड स्थित बोर्डिग ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा, इत्रनगरी में अब उपद्रवी हावी हो गए थे, मेरा ऐलान है कि जल्दी ही यहां से सभी उपद्रवी बाहर होंगे। हमने प्रदेश में अपराध रोके, कानून का राज स्थापित किया। अब कानून न मानने वाले बाहर चले जाएं। कानून का राज विकास बढ़ाएगा तथा निवेश मिलेगा।
उन्होंने कहा, कन्नौज में चक्रवर्ती सम्राट हर्षवर्धन हुए, यहां अन्नपूर्णा की कृपा बरसती है। इत्र की खुशबू ने इसको महकाया है। हमारे पास कन्नौज व फरु खाबाद के आलू किसानों के लिए योजनाएं हैं। प्रदेश सरकार कन्नौज के इत्र को आगे ले जाएगी। हर जिले में आउटलेट खोलेंगे। सुंगंध कारोबारी व कन्नौज की खुशबू को आगे बढ़ाएंगे। यहां पर लोगों को फिर वैसा ही अहसास कराया जाएगा।
राहुल गांधी ने कहा-दुनिया में ऐसी शक्ति नहीं है जो हिंदुस्तान के संविधान को बदल सके
भाजपा के गोदाम में देश के सब भ्रष्टाचारी : अखिलेश यादव
नीतीश कुमार ने किया लालू यादव पर हमला, कहा- इतना ज्यादा बाल-बच्चा पैदा नहीं करना चाहिए...
Daily Horoscope