झांसी। अतिरिक्त दहेज न मिलने के कारण महिलाओं का उत्पीड़न नहीं रुक रहा है। इसका उदाहरण फिर बुन्देलखंड के झांसी में नजर आया। जहां अलग-अलग थाना क्षेत्र में ससुरालियों ने दो महिलाओं का उत्पीड़न का मामला फिर सामने आया है। जिसका पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु की है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
झांसी जनपद के पूंछ थानान्तर्गत असत मालिक ने अपनी बेटी का विवाह अमित कुमार निवासी मूसानगर कानपुर के साथ किया था। शादी में हैसियत के अनुसार दहेज दिया। इसके बाद भी पति और ससुरालीजन 5 लाख और एक आल्टो कार की मांग करने लगे। मांग को जब मानने से इंकार किया गया तो उन्होंने मारपीट कर प्रताड़ित करना शुरु कर दिया। जिससे परेशान होकर महिला ने अपने पिता को इसके बारे में अवगत कराया। जिस पर उन्होंने पति और ससुरालीजनों के खिलाफ सम्बधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी।
वहीं दूसरी मामला चिरगांव थानान्तर्गत करगुवां निवासी हरीशंकर अपनी बेटी आंनन्द विश्वकर्मा निवासी खजरा बुर्जुग बीएचईएल बबीना के साथ किया था। विवाह के बाद पति और ससुरालीजन उससे अतिरिक्त दहेज में बाइक की मांग करने लगे। जिसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope