झांसी। उत्तर मध्य रेलवे में झांसी रेल मंडल के सीनियर डीसीएम दुर्गेश दुबे का तबादला कर दिया गया। उनके स्थान पर अब विपिन कुमार सिंह को झांसी भेजा गया है। उन्होंनें आज झांसी रेल मंडल के सीनियर डीसीएम का पदभार ग्रहण कर लिया। इसके बाद उन्होंने झांसी अपने अधिकारियों के साथ झांसी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
झांसी रेल मंडल के जनसम्पर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि विपिन कुमार सिंह ने झांसी मंडल आने से पहले उत्तर मध्य रेलवे के इलाहाबाद मुख्यालय में उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक(सामान्य) के पद पर कार्यरत थे। वह वर्ष-2008 बैच के भारतीय रेल यातायात सेवा के अधिकारी हैं। नवांगतुक सीनियर डीसीएम विपिन कुमार ने हाल ही में ई-निरीक्षण एप्प नाम से रेलवे के लिए एक मोबाइल एप्लीकेशन बनाया है। जिसका 19 जून को महाप्रबंधक एम् सी चौहान महाप्रबंधक ने उदघाटन किया है। यह एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इसके इस्तेमाल से रेलवे अधिकारियों द्वारा किये जाने वाले निरीक्षण की गुणवत्ता में सुधार होगा तथा रेलवे को पेपर-लेस करने में यह एप्प अत्यंत सुविधा जनक साबित होगी।
पदभार ग्रहण करने के बाद विपिन कुमार ने झांसी रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया गया। जिसमें तृतीय उपरगामी सेतु के नीचे कचरा का ढेर पाए जाने पर उनके द्वारा सम्बंधित ठेकेदार पर रु.5000 रुपए का अर्थदंड देने के निर्देश दिये। प्लेटफार्म क्रमांक 2/3 पर फ्रूट-जूस स्टाल पर उपलब्ध डस्टबिन में काली पन्नी लगी नहीं पाए जाने पर रु.1000 जुर्माना लगाया। प्लेटफार्म क्रमांक 01 पर अनाधिकृत वेंडर पाया गया जिस पर 200 रुपए का जुर्माना लगाया। इसके साथ ही बुकिंग कार्यालय में खिड़की संख्या 05 बंद पाए जाने पर सम्बंधित बुकिंग क्लर्क तथा मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षक को चेतावनी दी।
कोर्ट को आप ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश : शहजाद पूनावाला
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope