झांसी। उप्र के झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के
बिजौली में एक नाबालिग छात्रा ने स्कूल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
छात्रा ने ऐसा क्यों किया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। छात्रा स्कूल के
संचालक की ही पुत्री है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जानकारी के अनुसार प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिजौली निवासी ऊधम सिंह का
एस.आर.एस. एकेडमी के नाम से स्कूल चलता है। ऊधम सिंह की 15 वर्षीय बेटी
रानी यादव इस स्कूल में कक्षा 9 की छात्रा थी।
पुलिस को दी जानकारी
के अनुसार ऊधम सिंह ने बताया कि रात से गणेश पंडाल में किसी बात को लेकर
वह क्षुब्ध थी। शुक्रवार सुबह वह अपने घर से खाना लेकर स्कूल चली गयी थी।
स्कूल में जाकर उसने कक्षा में पंखे से फांसी लगा ली। इसकी जानकारी होते ही
बेटी को पिता ने आनन-फानन में नीचे उतारा और अस्पताल ले गए, लेकिन अस्पताल
में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि शव को
पोस्टमार्टम के लिए भेजा है रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जाएगा।
आईएएनएस
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope