• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

दंगा भड़काने की तोहमत बसपा पर मढ़कर मायावती को परोक्ष में धमका गए मौर्या

झांसी। उप मुख्यमंत्री ने सहारनपुर में हुए दंगे को लेकर स्पष्ट संकेत दिये कि (बसपा सुप्रीमो मायावती का नाम लिए बिना) दंगे भडक़ाने वाले कितने भी बड़े क्यों न हो बख्शे नहीं जाएंगे। जांच चल रही है, दोषी पाये जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह बात डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि सपा और बसपा जातिवाद को बढ़ावा दे रही है, जिसके कारण दंगे भडक़ रहे हैं। सहारनपुर में हालात बिगड़े हैं। वहीं, बसपा नेता मायावती भी वहां गई उनके वापस जाने के बाद फिर समाज में अस्थिरता पैदा हो गई। सहारनपुर में हुए दंगे की जांच चल रही है। दोषियों को तो पकड़ कर सख्त कार्रवाई की ही जाएगी, वहीं जिनके कारण दंगे भडक़ रहे हैं, जांच में वह दोषी पाये जाते हैं तो उन्हें भी नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि विपक्षी राजनीतिक पार्टियां सपा और बसपा उत्तर प्रदेश में माहौल बिगाडऩे का काम कर रही है। पहले से ही उन्हीं पार्टियों द्वारा समाज में जो बोया गया था इसे ठीक किया जा रहा है। इसके लिए समय लगेगा, ऐसा नहीं है कि तुरंत व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी। सुधार का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की प्राथमिकता को पुन: दोहराते हुए बताया कि भाजपा के शपथ पत्र में जो कुछ लिखा है उसे पूरा करने का कार्य सरकार कर रही है। किसानों के कर्जे माफ किये गये हैं। 15 जून तक हरहाल में पूरे प्रदेश की सडक़े गड्ढा मुक्त हो जाएगी। इसके लिए संबंधित विभाग तेजी से कार्य करने में जुटा हुआ है। अब तक प्रदेश में सडक़ सुधारने का काफी काम किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार भूमाफियाओं पर नजर गड़ाये हुए हैं, इसके लिए जिला स्तर पर भूमाफिया टास्क फोर्स का गठन किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-keshav prasad maurya attack on mayawati in jhansi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: keshav prasad maurya, attack, mayawati, jhansi, political news, saharanpur fight, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jhansi news, jhansi news in hindi, real time jhansi city news, real time news, jhansi news khas khabar, jhansi news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved