झांसी। जनपद के उल्दन थाना क्षेत्र में दबंगों ने ग्राम प्रधान के भाई के साथ पहले लाठी-डंडों से हमला कर मारपीट की। इसके बाद फायरिंग कर भाग गये। ग्राम प्रधान के भाई का दोष बस इतना था कि उसने प्रशासन के कहने पर हमलावरों को अवैध खनन करने से रोका था। इसकी शिकायत थाने की पुलिस से की गई है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जनपद के उल्दन थानान्तर्गत विजयगढ़ में महेन्द्र पटेल ग्राम प्रधान हैं। ग्राम प्रधान के अनुसार खनन रोकने के लिए प्रशासन ने उससे कहा कि यदि खनन होता है तो प्रशासन को अवगत कराया जाये। इस पर 14 जुलाई को जब गांव की पहाड़िया से दीपचन्द्र, जयप्रकाश, बृषभान, कन्हैया लाल समेत अन्य लोग अवैध खनन कर रहा था। तभी वहां पहुंचकर उनके भाई ने इस अवैध खनन को रोकते हुए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।
इस पर उन्होंने उसके भाई को रास्ते में रोककर गाली गलौज की। जब इसका विरोध किया गया। तो उन्होंने बेरहमी से मारपीट करते हुए फायरिंग कर दी और जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। इसकी शिकायत थाने की पुलिस से की। जिसके आधार पर पुलिस ने उक्त सभी लोगों के खिलाफ सम्बधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाही शुरु कर दी।
कोर्ट को आप ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश : शहजाद पूनावाला
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope