झांसी। जनपद के टहरौली थाना क्षेत्र के ग्राम घुरैया में 15 वर्षीय लड़की आग से जल गई। झुलसी अवस्था में उसे उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। लड़की के परिजनों ने गांव के ही रहने वाले लड़कों पर जलाने का आरोप लगाया है। झांसी के टहरौली थाना क्षेत्र के ग्राम घुरैया में 15 वर्षीय रोशनी परिवार के साथ रहती है। थाना प्रभारी के अनुसार गावं की ही रहने वाली रश्मी नाम की लड़की से रोशनी की दोस्ती है। रोशनी अपनी सहेली रश्मी का मोबाइल लेकर ब्याय फ्रेंड से बात करती थी। इसकी जानकारी रोशनी के भाई को हो गई। जिसको लेकर रोशनी के भाई ने उसकी पिटाई कर दी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इसके बाद रोशनी की सहेली के भाइयों से झगड़ा हो गया। रोशनी के परिवार का आरोप है कि झगड़े के दौरान गावं के ही रहने वाले मनोज ने अपने साथियों के साथ मिलकर रोशनी को आग से जला दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से झुलस गई। झुलसी अवस्था में उसे उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope