झांसी। गांवों की स्थिति और सिंचाई व्यवस्था तथा अन्य विकास का प्रमुख सचिव सिंचाई सुरेश चंद्रा ने अवलोकन किया। वहीं उन्होंने बड़ागांव ब्लाक अंतर्गत ग्राम मुस्तरा में चौपाल लगा कर ग्रामीणों की समस्या को सुना। प्रमुख सचिव ने जहां पर कमियां पाई उसे तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिये। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बड़ागांव ब्लाक अंतर्गत ग्राम मुस्तरा में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में चौपाल लगाई गई इस दौरान प्रमुख सचिव सिंचाई सुरेश चंद्रा के अलावा जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जेके शुक्ला भी मौजूद रहे। यहां पर ग्रामीणों ने एक -एक कर अपनी समस्या को प्रमुख सचिव के समक्ष रखा। लोगों ने पानी की समस्या को बताया। ग्रामीणों खेती के लिए सिंचाई के संसाधनों की कमी को प्राथमिकता के साथ उठाया। जिसे दूर करने का प्रमुख सचिव ने आश्वासन दिया।
बुंदेलखंड में उत्पन्न हो रहे सूखे के हालात को लेकर प्रमुख सचिव ने कहा कि बर्षाकाल का अभी समय है। अगर 15 सितंबर तक बारिश नहीं होती है तब जिला प्रशासन सूखे का आंकलन करके सरकार को अपनी रिपोर्ट भेजेगा। उसके बाद सरकार क्षेत्र को सूखा घोषित करेगी। वहीं आगे उन्होंने कहा कि कई स्थानों और कार्यों को निरीक्षण किया जिसमें अधिकतर स्थानों पर हो रहे विकास कार्यो में गुणवत्ता ठीक पाई गई। बुंदेलखंड इंजीनियरिंग कालेज में नौ करोड़ की लागत से बन रहे हास्टल को देखा जहां कार्य और मैटेरियल टीक पाया गया। ईट की गणवत्ता थोड़ी गड़बड़ दिखी जिसकी जांच के आदेश दिये गये। झांसी में सैनिक स्कूल का निर्माण कार्य चल रहा है वहां भी कार्य की गुणवत्ता अच्छी पाई गई। उन्होंने बताया कि पशुओं के टीकारण में लापरवाही पर एक कर्मचारी को निलंबित करने का निर्देश दिया गया है।
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बनी: RJD 26 ,कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
Daily Horoscope