झांसी। बुन्देलखण्ड में झांसी जनपद के सदर बाजार थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन किनारे एक युवक की लाश मिली। युवक की प्राईवेट पार्ट जलाकर पहले हत्या की गई। इसके बाद उसके शव को रेलवे लाइन किनारे फेंका गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाही शुरु कर दी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
झांसी जनपद के सदर थानान्तर्गत झांसी-इलाहाबाद रेलवे लाइन किनारें यार्ड के नजदीक कुछ लोगों एक युवक की लाश देखी। इसकी सूचना सम्बधित थाने की पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
दूरभाष पर जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक का पहले प्राईवेट पार्ट जलाया गया। इसके बाद उसकी हत्या कर शव को रेलवे लाइन के किनारे फेंका गया। मृतक गुलाबी रंग की टी शर्ट और आसमानी रंग की जींस की पेंट पहने हुए है। आशंका जताई जा रही है। यह घटना आशनाई के कारण घटित हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजकर छानबीन शुरु कर दी।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope