झांसी। नगर निगम के सामने बसपा कार्यलय पर लगा बोर्ड फाड़ दिया गया। जिसकी जानकारी होने पर बसपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे गये। उनका आरोप है कि उनके कार्यालय का बोर्ड हाल ही में हुए 2017 विधानसभा चुनाव के एक उम्मीदवार ने बोर्ड को फाड़ा है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
झांसी जनपद के नवाबाद थाना क्षेत्र में नगर निगम के पास बहुजन समाज पार्टी का कार्यालय हैं। आरोप है कि वहां पर पार्टी के लगे बोर्ड को विधानसभा का चुनाव निर्देलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ चुके जितेंद्र भदौरिया ने फाड़ा है। बैनर फाड़ने की खबर मिलते ही काफी संख्या में बसपा कार्यकर्ता वहां पर पहुंच गये। जिससे मामला काफी गरमा गया, तथा काफी भीड़ एकत्र हो गई। वहीं मामले की जानकारी होने के बावजूद बसपा का कोई पदाधिकारी नहीं पहुंच सका है। बसपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि कार्यालय हैं। यहां पर अनावश्यक रूप से अव्यवस्था फैलाई जा रही है।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष जयपाल अहिरवार, महानगर अध्यक्ष तबरेज मंसूरी, पार्षद रविकांत मौर्य, आनन्द साहू, संजय श्रीवास, प्रदीप वर्मा, प्रेम वाल्मीकि, महेश गौतम, समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope