• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जेवर कांड पर सियासी मरहम लगाने पहुंचे नेता

many Politician reached at jevar in greater noida - Greater Noida News in Hindi

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर राजमार्ग पर जेवर में हत्या, लूट और चार महिलाओं से हुए सामूहिक दुष्कर्म के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस घटना से यह साफ हो गया है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और पूरा प्रदेश अपराधियों की गिरफ्त में आ गया है। राजबब्बर ने कहा, "जेवर की यह घटना प्रदेश सरकार के माथे पर कलंक है। दंगे, फसाद, आगजनी, कत्ल, लूट और दुष्कर्म की घटनाएं बेतहाशा बढ़ रही हैं।"

उन्होंने कहा, "पहले धर्म और मजहब की लड़ाई और अब जाति और बिरादरी की लड़ाई शुरू हो चुकी है। सहारनपुर की जातीय हिंसा इसी का परिणाम है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि सहारनपुर की घटना की आग धीरे-धीरे अलीगढ़, पीलीभीत सहित प्रदेश भर में फैल चुकी है। इसके पूर्व इलाहाबाद में एक ही परिवार की दो बेटियों के साथ उनके माता-पिता के सामने सामूहिक दुष्कर्म किया गया और चारों सदस्यों की हत्या कर दी गई थी।"

आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-many Politician reached at jevar in greater noida
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: many politician, reached, jevar, greater noida, gangrape, murder, loot, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, greater noida news, greater noida news in hindi, real time greater noida city news, real time news, greater noida news khas khabar, greater noida news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved