ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जनपद पुलिस ने ग्रेटर नोएडा सेक्टर 58 से लूट की वारदात को अंजाम देकर भागे बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को मार गिराया। मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हो गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
एसएसपी लव कुमार ने बताया कि बीती रात पुलिस को सूचना मिली कि बाइक सवार तीन लुटेरे नोएडा सेक्टर 58 में एक कारोबारी से होंडा सिटी कार और 1.5 लाख रुपए लूटकर भागे हैं। सूचना पर बिसरख पुलिस ने बदमाशों को चेरी गांव के पास घेराबंदी कर रोकना चाहा। इस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को गोली लगी। घायल बदमाश को छोड़कर उसके दो साथी भाग निकले। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भेजा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
लव ने बताया कि मृत बदमाश के जेब से मिले कागजातों से उसकी पहचान अलीगढ़ निवासी बाविंद्र के रूप में हुई है। लूटी गई होंडा सिटी कार और 1.5 लाख रुपए भी बरामद हो गए हैं। इसके अलावा एक पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में जुटी है। एसएसपी ने बताया कि इस मुठभेड़ में एक सिपाही सुबोध भी हाथ में गोली लगने से घायल हुआ है। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
-आईएएनएस
गिरफ्तारी पर केजरीवाल बोले: यह एक राजनीतिक साजिश,जनता इसका जवाब देंगी
हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
पंजाब सीएम भगवंत मान के घर आई लक्ष्मी, पत्नी गुरप्रीत ने बेटी को दिया जन्म
Daily Horoscope