• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इंजीनियरिंग छात्रा से छेड़खानी मामले में फरार दारोगा तरूण पाण्डेय गिरफ्तार

Tarun Pandey arrested for absconding engineering student in train - Gorakhpur News in Hindi

गोरखपुर। इंजीनियरिंग छात्रा से छेड़खानी मामले में फरार दारोगा तरूण पाण्डेय गिरफ्तार हुआ है। सीओ जीआरपी ने बभनान स्टेशन से दारोगा तरूण पाण्डेय को गिरफ्तार किया है। आरोपी दारोगा तरूण पाण्डेय जीआरपी रूम का प्रभारी है। वहीं गिरफ्तारी के बाद दारोगा को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा है। आप को बता दें कि मामला बीते 24 मार्च का है। जब ट्रेन से यात्रा करने के दौरान इंजीनियरिंग की छात्रा ने जीआरपी कंट्रोल रूम के प्रभारी तरूण पाण्डेय पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। छात्रा के मुताबिक एसी कोच के बी 1 बोगी में यात्रा करने के दौरान दारोगा तरूण पाण्डेय ने छेड़खानी की थी। जिसकी शिकायत छात्रा ने जीआरपी के सुरक्षाकर्मियों से की थी। वहीं जीआरपी के आलाधिकारियों ने फौरन कार्रवाई करते हुये दारोगा तरूण पाण्डेय के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जबकि केस दर्ज होने के बाद से ही आरोपी दारोगा तरूण फरार था। जिसे बीते रात बभनान रेलवे स्टेशन से जीआरपी सीओ ने गिरफ्तार किया है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tarun Pandey arrested for absconding engineering student in train
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tarun pandey, arrested, absconding, engineering student, train , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, gorakhpur news, gorakhpur news in hindi, real time gorakhpur city news, real time news, gorakhpur news khas khabar, gorakhpur news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved