गाजियाबाद। पुलिस को एक बड़ी कामयाबी शुक्रवार को तब हाथ लगी जब
गाजियाबाद पुलिस ने एक शख्स को 17 तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस का
कहना है कि विक्की पांचाल नाम का यह शख्स गाज़ियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र
में रहता है और लोनी इलाके से हत्यार लाकर गाजियाबाद में सप्लाई करता है
पुलिस की मानें तो विक्की पंचाल कराटे टीचर भी है। पुलिस ने विक्की को घंटाघर
कोतवाली क्षेत्र से चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वहीं इस मामले में जब हमने विक्की पांचाल से बात की तो विक्की पंचाल का
कहना था कि उसके सर पर 8 से 10 लाख रुपए का कर्जा था। जिसको उतारने के लिए
वह हत्यारों का तस्कर बन गया। विक्की पंचाल गाजियाबाद के लोनी से हत्यारों
को खरीदता। विक्की पांचाल मार्शल
आर्ट में ब्लैक बेल्ट विजेता है। साथ ही कई मेडल विकी पांचाल ने जीते हुए
है।
गौरतलब है कि विक्की पंचाल के गिरफ्तार होने के बाद एक बड़ा सवालिया
निशान खड़ा होता है कि आखिरकार हत्यारों की इतनी बड़ी खेप ईद से पहले
विक्की किसको देने जा रहा था। इन सवालों का जवाब पुलिस के पास भी नहीं है।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope