गाजियाबाद। नगर निगम कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष के ड्राइंग रूम में जो हुआ वह रहस्य बनकर रह गया हैं। दरअसल, कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष हरेन्द्र नागर को उनके घर के ड्राइंग रूम में संदिग्ध हालात में गोली लगी है। अब तक यह साफ नहीं है कि गोली उन्होंने खुद चलाई या फिर उन्हें किसी ने गोली मारी है। घर में उनकी पत्नी भी मौजूद थी। हरेन्द्र का गाजियाबाद यशोदा अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामला पॉश इलाके मॉडल टाउन का है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
गाजियाबाद नगर निगम कर्मचारी यूनियन संघ के अध्यक्ष हरेंद्र नागर को किसने गोली मारी यह अभी रहस्य बना हुआ है। उनके होश में आने का इंतजार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि गोली सर के पास लगी है। गाजियाबाद के कोतवाली थाना क्षेत्र के मॉडल टाउन इलाके की पॉश सोसाइटी में रहने वाले हरेन्द्र नागर की किसी से कोई दुश्मनी नहीं बताई जा रही है। लेकिन सोमवार रात पुलिस को सूचना मिली कि हरेन्द्र को गोली लगी है। बिल्डिंग के गार्ड की मदद से हरेन्द्र को अस्पताल पहुंचाया गया। शक है कि घर में पत्नी के साथ उनका कोई झगड़ा हुआ था और उसके बाद जो हुआ वह रहस्य बन गया। सवाल यह है कि हरेन्द्र को किसने गोली मारी ? या फिर उन्होंने आत्महत्या की कोशिश की है ?
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope