बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश)। भाजपा के बुलंदशहर के सांसद भोला सिंह का कहना है कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी फ्लॉप साबित होंगी और कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में कोई लाभ नहीं पहुंचा पाएंगी। भोला सिंह ने 2014 में चार लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज की थी और उन्हें उम्मीद है कि इस बार उनकी जीत का अंतर और अधिक होगा। उन्होंने सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन के किसी असर को भी नकार दिया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
यह पूछे जाने पर कि क्या विपक्षी गठबंधन भाजपा के लिए एक चुनौती है? सिंह ने आईएएनएस से कहा, गठबंधन ने एक तरह से हमें मदद की है। सभी स्थानीय नेता और मतदाता इस समय 100 फीसदी मेरे साथ हैं। सिंह ने अपने यमुनापुरम आवास पर आईएएनएस के साथ विशेष बातचीत में दावा किया कि जनता जानती है कि विपक्षी गठबंधन के नेता डरे हुए हैं, क्योंकि उन्होंने शौचालय और गैस कनेक्शन जैसी बुनियादी सुविधाओं के बारे में नहीं सोचा और उन्होंने सिर्फ देश को अपने लाभ और अपनी जेब भरने के लिए बांटने का प्रयास किया।
सिंह ने 2014 में छह लाख वोट हासिल कर अपने प्रतिद्वंद्वी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार प्रदीप कुमार जाटव को पराजित किया था और उन्हें उम्मीद है कि इस बार उन्हें अधिक वोट मिलेंगे। उन्होंने कहा, जिस तरह से अधिक लोग मेरे समर्थन में आ रहे हैं, मुझे 2014 मिले 6.04 लाख वोट से अधिक वोट हासिल होंगे। कांग्रेस के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने मुस्कुराते हुए कहा, कांग्रेस यहां समाप्त हो चुकी है।
ज्ञानवापी मस्जिद सर्वेक्षण की चुनौती पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान को दी अंतरिम जमानत, नियमित जमानत के लिए आवेदन करने को कहा
कार्ति चिदंबरम के सहयोगी भास्कर रमन को आज दिल्ली की अदालत में किया जाएगा पेश
Daily Horoscope