• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दुल्हन की दूसरी विदाई: सड़क हादसे में दूल्हा-दुल्हन सहित 10 की मौत

budaun news : Xylo Car Accident on the Badaun-Kakrala route, dead of 10 including groom and bridegroom - Budaun News in Hindi

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में मंगलवार रात विवाह के बाद दुल्हन को मायके से विदा करा कर ले जा रहे ससुराल वालों से भरी जायलो कार हादसाग्रस्त हो गई। हादसे में दूल्हा-दुल्हन सहित 10 लोगों की मौत हो गई।

अलापुर थाना क्षेत्र के गांव आसपुर निवासी इदरीश के बेटे अमजद की शादी 17 सितंबर को अलापुर के ही गांव मई बूचन निवासी इकबाल की बेटी नाजरीन से हुई थी। रविवार को बरात के साथ नाजरीन ससुराल पहुंची और सोमवार को वापस मायके आ गई। मंगलवार को उसकी दूसरी विदाई थी। नाजरीन को मायके से विदा कराने के लिए दूल्हे अमजद सहित परिवार के सदस्य और रिश्तेदार गए थे। दुल्हन को विदा करा सभी जायलो कार से गांव लौट रहे थे।

रास्ते में बदायूं-ककराला मार्ग पर गौरामई के पास तेज रफ्तार जायलो अनियंत्रित होकर खाई में उतर गई और पेड़ से जा टकराई। हादसे में दूल्हा अमजद, दुल्हन नाजरीन, उसकी तीन बहनें परवीना (30), इमराना (35), सोनी, भतीजा फरहान (10), रेहान (6 माह), शमरीन (4), चचेरा भाई हाशिम उर्फ राजा (35) और मेराज की मौत हो गई, जबकि नसरीन, तारिक, बेबी (2 साल) घायल हो गई। घायलों की हालत नाजुक होने के चलते बरेली रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी सिटी कमल किशोर ने बुधवार को बताया कि कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई है। हादसे में 10 लोगों की मौत हो चुकी है। तीन का इलाज चल रहा है।

-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-budaun news : Xylo Car Accident on the Badaun-Kakrala route, dead of 10 including groom and bridegroom
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: budaun news, xylo car accident on the badaun-kakrala route, car accident in badaun, dead of groom, dead of bridegroom, car accident in up, budaun hindi news, uttar pradesh hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, budaun news, budaun news in hindi, real time budaun city news, real time news, budaun news khas khabar, budaun news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved