बस्ती। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। नरेश उत्तम में जहां बीजेपी को दोमुंही पार्टी कहा, वहीं योगी आदित्यनाथ को विफल मुख्यमंत्री बताया। नरेश उत्तम ने कहा कि भाजपा दोमुंही पार्टी है और दोहरी बात करती है। इसलिए जनता में इनकी लगातार गिरावट हो रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि योगी एकदम विफल मुख्यमंत्री हैं। पूर्व मंत्री रामकरन आर्य के आवास पर पत्रकारों से वार्ता में सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने खुलकर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा दोमुंही पार्टी है और दोहरी बात करती है। इसलिए जनता में इनकी लगातार गिरावट हो रही है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार छह महीने में ही फेल हो गई है। सिर्फ लंबी-चौड़ी बात करने से आप विकास नहीं कर सकते। विकास के काम को धरातल पर उतारना होगा। यहां तो भाजपा जनता को सिर्फ सपने ही दिखाने में लगी रही है। योगी आदित्यनाथ एकदम विफल मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि योगी के पास विकास के मामले में कोई एजेंडा और सोच नहीं है। उनकी सोच है इस देश की सामाजिक समरसता को बिगाडऩा।
उन्होंने कहा कि कहा कि जितने भी सपा सरकार के अच्छे और जनहित के काम हैं, योगी या तो उन कामों को बंद करा रहे हैं या उस पर अपना शिलापट्ट लगा रहे हैं। पटेल ने कहा कि वह (योगी आदित्यनाथ) प्रतिदिन ऐसी बातें करते हैं, जससे जनता का कोई लेनादेना नहीं है। जनता को गुमराह और भ्रमित करना भर उनका काम रह गया है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में जितना बड़ा योगदान समाजवादियों का है, उतना तथाकथित राष्ट्रवादियों का नहीं है।
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
गृह मंत्री अमित शाह 24 को गोवा में करेंगे जनसभा
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope