• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केजरीवाल की झाड़ू उन्हीं पर पड़ी - महेंद्र नाथ

Kejriwal broom fell on him - Mahendra Nath - Bareilly News in Hindi

बरेली। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने केजरीवाल पर बड़ा सियासी हमला बोला है। बुधवार को एक निजी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने आए डॉक्टर महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि केजरीवाल की झाड़ू उन्हीं के ऊपर पड़ गई है। अब उन्हें ईवीएम में खराबी नजर आ रही है। उनसे एमसीडी के नतीजों के बारे में सवाल पूछा गया था। उन्होंने कहा कि दिल्ली के विधानसभा चुनाव में 67 सीट जीते थे तो ईवीएम में खराबी नहीं दिखी। डॉ पांडेय इसके लिए उन्होंने नाच न आवे आंगन टेढ़ा और खिसियानी बिल्ली खम्भा नोचे वाली कहावत भी सुनाई। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश की बीजेपी सरकार में कानून व्यवस्था बेहतर रहेगी और अच्छे अधिकारियों को प्रोत्साहन दिया जाएगा। उन्होंने एक और अहम बात का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के तमाम अधिकारी लम्बे समय से बसपा और सपा का शासन देखते आ रहे हैं और वो बीजेपी की कार्यप्रणाली से परिचित नहीं हैं। लेकिन समय के साथ धीरे धीरे अधिकारी कानून व्यवस्था का पालन कराते नजर आएंगे और कानून व्यवस्था बेहतर होगी।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kejriwal broom fell on him - Mahendra Nath
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kejriwal broom fell on him - mahendra nath, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bareilly news, bareilly news in hindi, real time bareilly city news, real time news, bareilly news khas khabar, bareilly news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved