बरेली। बरेली क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी मिली है। क्राइम ब्रांच ने मादक पदर्थों की तस्करी करने वाले गैंग के चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच ने सवा आठ किलो अफीम के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक सर्राफा कारोबारी व एक रिटायर्ड फौजी भी है। ये सभी झारखंड से पंजाब और हरियाणा में अफीम की सप्लाई करते थे। बरामद अफीम की कीमत 83 लाख रूपये बताई जा रही है। पुलिस की गिरफ्त में खड़े ये सभी नशे के सौदागर है जो चंद रुपयों के लालच में नशे का कारोबार कर आज की युवा पीढ़ी की नशों में ज़हर घोलने का काम कर रहे हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आपको ये जानकर हैरानी होगी कि मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला आंवला तहसील का सर्राफा कारोबारी दिलीप अग्रवाल है जिसकी पक्का कटरा बाजार में सर्राफा की दुकान है। दिलीप के पास से ही सवा आठ किलो अफीम बरामद हुई है जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 83 लाख रूपये कीमत है। तस्कर तेजराम उर्फ़ तेजू झारखंड से अफीम लाता है। जिसे महेंद्र पाल गंगवार और बस्नेत कुमार ग्राहक ढूंढ़कर बेच देते थे। अफीम खरीदने के लिए सर्राफा कारोबारी दिलीप रकम उपलब्ध करवाता था। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि ये लोग काफी लम्बे समय से मादक पदर्थों की तस्करी कर रहे थे। ये सभी पंजाब और हरियाणा में अफीम सप्लाई करते थे।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope