बरेली। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कृष्णा राज मंगलवार को बरेली पहुंची। उन्होंने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए तीन तलाक को गैर कानूनी बताते हुए कहा कि एक देश एक क़ानून होना चाहिए। साथ ही उन्होंने विधानसभा में हंगामा करने वालों को फ्रस्टेशन का शिकार बताया। इतना ही नहीं उन्होंने मायावती की पार्टी को डूबता जहाज तक कह दिया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कृष्णा राज ने विधानसभा में हुए हंगामे पर कहा कि इतिहास में पहली बार असंसदीय व्यवस्था हुई है। ये नए विधायकों की पहली बैठक थी, ये बैठक एक दूसरे को बधाई देने के लिए होती है न कि निंदनीय कार्य करने के लिए। ये भाव फ्रस्टेशन दर्शाता है, इन हंगामा करने वालों की स्थिति खिसियानी बिल्ली खम्बा नोचे वाली है।
कानून व्यवस्था पर पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब साफ़ सुथरा माहौल बना है, जिन लोगों ने सदन में हंगामा किया है उनकी आदत में था भ्रस्टाचार करना और कानून व्यवस्था को तोड़ना। वो लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं लेकिन समय पर उनको भी कानून का रास्ता दिखा दिया जायेगा।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope