बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में असलहे
से लैस बाइक सवार तीन अज्ञात हमलावरों ने शहर के अति सुरक्षित माने जाने
वाले व्यस्ततम छावनी चौराहे पर खड़े युवक को पीछे से गोली मार दी। गंभीर
रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत
घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, दरगाह थाने की छोटी तकिया निवासी 30 वर्षीय जाकिर खान
बुधवार की रात कोई सामान लेने छावनी चौराहे आया हुआ था। वह चौराहे के पास
खड़ा था। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक पीछे से पहुंचे। बाइक सवार एक
हमलावर ने जाकिर को पीछे से गोली मार दी। गोली चलते ही भगदड़ मच गई, जिसके
चलते हमलावर फरार हो गए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
गंभीर रूप से घायल युवक को आनन फानन में जिला चिकित्सालय ले जाया गया। वहां
चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस अधीक्षक सुनील सक्सेना ने घटनास्थल व जिला अस्पताल पहुंच कर परिजनों से घटना की जानकारी ली।
उन्होंने
बताया, "तहकीकात की जा रही है। परिजनों के बयान के आधार पर जांच की जा रही
है। जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।"
आईएएनएस
शराब घोटाला मामला: केजरीवाल की ED हिरासत पर फैसला अदालत ने सुरक्षित रखा
हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
पंजाब सीएम भगवंत मान के घर आई लक्ष्मी, पत्नी गुरप्रीत ने बेटी को दिया जन्म
Daily Horoscope